Followers

Tuesday, August 11, 2015

Hit Super Hit Akshay Kumar And His Carrier

हिट सुपरहिट अक्षय कुमार और उनका करियर





हिट सुपरहिट अक्षय कुमार और उनका करियर 
अगर आज उन सितारों की गिनती की जाए जो हिंदी फिल्म जगत मे लगभग पिछले 27 से 24 सालो से हैं और लगातार काम कर रहे हैं,और इनकी उम्र के साथ इनका काम भी उम्दा हुआ हैं और नाम भी बड़ा हुआ हैं तो केवल पांच ही ऐसे नाम हैं जो फ़िल्मी दुनिया में बतौर नायक पिछले 24 सालो या उससे भी जायदा सालो से हैं,उन सितारों में जो नाम आते हैं वो हैं आमिर खान,सलमान खान,अक्षय कुमार,अजय देवगन और शाहरुख़ खान(फिल्म इंडस्ट्री में इनकी शुरुवात के हिसाब से क्रमशा:),इनमे से आमिर खान,सलमान खान और अजय देवगन ये तीनो फ़िल्मी परिवारो से आये थे !शाहरुख खान और अक्षय कुमार ही ऐसे सितारे हैं जिनका किसी फ़िल्मी घराने से कोई लेना देना नहीं था और उन्होंने फिल्मो में अपनी जगह बनाई,शाहरुख़ खान का वैसे तो सीधे तौर पर फिल्मो से कोई लेना देना नहीं था पर शाहरुख़ अपने कुछ इंटरव्यू में ये बता चुके हैं की उनके वालिद को कुछ फिल्मो मे काम करने के आफर मिले थे,हो सकता है शाहरुख़ खान को वही से फिल्मो मे आने की प्रेरणा मिली हो,पर आमिर खान,सलमान खान,अजय देवगन,शाहरुख़ खान और अक्षय कुमार मे से अक्षय कुमार ही ऐसे सितारे है जिनका दूर दूर तक फिल्मो से कोई लेना देना नहीं था!

आज अक्षय कुमार को फिल्म उधयोग मे 24 साल हो चके है ,ये साल मैं अक्षय कुमार की पहली फिल्म "दीदार" से गिन रहा हु,क्युकी 1987 मे आई फिल्म "आज" मे तो अक्षय कुमार ठीक से दिखे भी नहीं थे!अक्षय कुमार ने आपने इन 24 सालो के फ़िल्मी सफर मे कई उत्तर चढ़ाव देखे हैं और उन्होंने अब तक 104 फिल्मे की है !इन 104 फिल्मो मे से वो कौन सी ऐसी फिल्मे थी जिन्होंने अक्षय कुमार को एक सितारा बनाया मे आपको इस आर्टिकल के ज़रिये वो बताता हू,वैसे तो अक्षय कुमार की शुरुवाती तीन चार फिल्मे चली नहीं उनमे से कुछ तो बुरी तरह पिटी पर अक्षय कुमार की बॉक्स ऑफिस पर पहली हिट फिल्म थी "खिलाडी"(1992),इसी फिल्म ने अक्षय कुमार को खिलाडी कुमार नाम दिया,इसके बाद 1994  मे रिलीज़ हुए "ये दिल्लगी" सुपर हिट रही ,इसी साल रिलीज़ हुए "मोहरा","एलान","हम हैं बेमिसाल" भी हिट फिल्मे  थी.1994 मे रिलीज़ हुई "मैं खिलाडी तू अनाड़ी"सुपरहिट थी वही,"सुहाग"और "ज़ालिम" वह फिल्मे थी जिन्हे दर्शको ने भी पसंद किया और इन फिल्मो ने बॉक्स ऑफिस पर भी एवरेज बिज़नेस किया,इस लिहाज से 1994 अक्षय कुमार के करियर के लिए एक महवपूर्ण साल रहा!1995 मे आई "सबसे बड़ा खिलाडी" भी हिट फिल्म थी,इसके बाद अगले साल याने की 1996 मे आई "खिलाड़ियों का खिलाडी" भी सुपरहिट रही!

अगले साल याने की 1997 मे रिलीज़ हुई "दिल तो पागल है" सुपर हिट फिल्म थी पर इस फिल्म मे अक्षय कुमार का स्पेशल अपीयरेंस था ,शाहरुख़ खान इस फिल्म के हीरो थे, इसी साल आई "मिस्टर एंड मिसेस खिलाडी" भी हिट रही!इसके बाद 1998 मे रिलीज़ हुई अक्षय कोई भी फिल्म कुछ खास नहीं चली ,1999मैं रिलीज़ हुई "इंटरनेशनल खिलाडी" और "जुलमी" फिल्म ने अक्षय कुमार की हीरोइन ट्विंकल खन्ना थी जो आज उनकी पत्नी हैं,"इंटरनेशनल खिलाडी" बॉक्स ऑफिस पर हिट थी पर "ज़ुल्मी" ने कोई खास बिज़नेस नहीं किया था!,1999आई "संघर्ष" मे फिल्म समीक्षकों ने अक्षय के काम को सराहा,पर ये फिल्म एक फ्लॉप थी,इसी साल आई "जानवर" एक अबi एवरेज फिल्म थी!2000 मे रिलीज़ हुई अक्षय कुमार की "हेरा फेरी"सुपर हिट थी और "धड़कन"हिट  थी  दोनों ही फिल्मो मे ऑडियंस और फिल्म क्रिटिक्स को अक्षय कुमार का काम बेहद पसंद आया था,बाद मे "हेरा फेरी" तो टीवी और इंटरनेट पर एक कल्ट कॉमेडी फिल्म बनी  जिसको दर्शक आज भी खूब पसंद करते हैं!2001 मे "अजनबी" भी सुपरहिट फिल्म थी!2002मे आई "आँखे"भी हिट रही!
"अंदाज़ "2003मे रिलीज़ हुई और ये अक्षय कुमार की एक और हिट फिल्म थी!अगले साल 2004 मे  रिलीज़ हुई "मुझसे शादी करोगी" एक हिट फिल्म थी जिसमे अक्षय कुमार के साथ सुपरस्टार सलमान खान भी थे,!साल 2005 मे रिलीज़ हुई  रिलीज़ हुई "गरम मसाला " एक हिट फिल्म थी !अगले ही साल 2006 मे "फिर हेरा फेरी"रिलीज़ हुई जो एक हिट फिल्म रही,ये अक्षय कुमार की ही फिल्म "हेरा फेरी" का सेक़ुअल थी,इसी साल अक्षय कुमार की गोविंदा के साथ वाली "भागम भाग" भी हिट रही!

अगले साल याने की 2007अक्षय कुमार के लिया बेहद अच्छा रहा इस साल जहा अक्षय कुमार की "नमस्ते लंदन","हे बेबी","भूल भुलिया" तीनो फिल्मे हिट रही,वही "वेलकम" इस साल की  सुपर हिट फिल्म थी! अक्षय की फिल्म "सिंह इस किंग"2008 की सुपर हिट  फिल्म थी, उसके बाद 2010 मैं रिलीज़ हुए "हाउसफुल" भी हाउसफुल रही याने की सुपरहिट रही, 2012मे अक्षय की "हाउस फुल 2","रावडी राठौर","ओह माय गॉड" तीनो फिल्म सुपरहिट थी, 2014मे रिलीज़ हुए "हॉलिडे" भी अक्षय की हिट फिल्म थी,तो इस आर्टिकल के ज़रिये में मैंने आपको ये बताने की कोशिश की अक्षय कुमार की कौन कौन सी फिल्मे किस किस साल हिट या सुपरहिट रही,उम्मीद हैं आपको मज़ा आया होगा!
                                                                                         अंकित मालवीय


Monday, August 10, 2015

Akshay Kumar's First Film


कैसे बना अक्षय कुमार 


आज ज्यादातर लोगो को ये पता हैं की अक्षय कुमार की पहेली फिल्म सौगंध थी जिसके डायरेक्टर राज सिप्पी थे और ये फिल्म 1991 मैं रिलीज़ हुए थी,जिसमे तेलगु और तमिल फिल्मो की अभिनेत्री शान्तिप्रया अक्षय कुमार की हीरोइन थी और हिंदी फिल्मो की मशहूर अभिनेत्री राखी गुलज़ार ने भी इस फिल्म मैं एक अहम किरदार निभाया था ,इस फिल्म मैं अक्षय ने नायक का किरदार निभाया था जिसका नाम था शिवा,पर ये फिल्म एक फ्लॉप साबित हुए थी !अक्षय की पहली रिलीज़ फिल्म भले ही 1991 मैं रिलीज़ हुई सौगंध थी,पर अक्षय ने पहले जिस फिल्म को साइन किया था,वो थी 1992 मैं रिलीज़ हुई "दीदार"! "दीदार" मैं करिश्मा कपूर अक्षय कुमार की हीरोइन थी और अनुपम खेर और तनूजा जैसे नमी सितारे भी इस फिल्म मैं थे,और ये फिल्म प्रमोद चक्रवर्ती के निर्देशन मैं बनी थी और ये फिल्म भी एक फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी!
अब मैं आपको ये बता दू  की अगर आप भी यही सोचते हैं की अक्षय कुमार की पहली प्रदर्शित फिल्म 1991 मैं रिलीज़ हुए "सौगंध" थी तो आप गलत हैं,अक्षय कुमार को जानने वाले और उनके ज्यादातर फैंस 1991 मैं रिलीज़ हुए फिल्म "सौगंध" को ही अक्षय की डेब्यू फिल्म मानते हैं,पर ये बात बहुत्त ही काम लोगो को पता हैं की "सौगंध" के रिलीज़ से 4 साल पहले 1987 मैं रिलीज़ हुई "आज" अक्षय कुमार की फर्स्ट फिल्म थी,"आज" को सुप्रसिद्ध निर्माता और निर्देशक महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था,"आज" मैं कुमार गौरव,स्मिता पाटिल,राज बब्बर,इला अरुण और राज किरण जैसे सभी उस ज़माने के जाने माने कलाकार थे,"आज" के निर्माता थे उस जमाने के जाने माने निर्माता कुलजीत पाल  जिन्होनें "आज" से पहले 1968 मे "वासना",1978 मे "परमात्मा",1979 मे "दो शिकारी" और 1982 मे"अर्थ" जैसी फिल्मो का निर्माण किया था,उन्होंने 1978 मे रिलीज़ हुई "परमात्मा" की कहानी भी खुद ही लिखी थी और 1979 मे आई "दो शिकारी" को उन्होंने डायरेक्ट किया था!1987 मे रिलीज़ हुई फिल्म "आज" कुलजीत पाल की आखरी फिल्म थी,और उनके महेश भट्ट के साथ ये दूसरी फिल्म थी!
 आप लोग सोच रहे होगे की मैं तो अक्षय कुमार  की पहली फिल्म के बारे मे बता रहा था फिल्म मैं "आज" के बारे मे क्यों  बताने लगा,तो मैं आपको बता दू की 1987 मैं रिलीज़ हुई "आज" मे  स्मिता पाटिल,राज बब्बर और कुमार गौरव,इला अरुण और राज किरण जैसे नामी सितारों ने अहम किरदार निभाए थे पर इनके आलावा भी सुरेश चटवाल,हैदर अली ने भी सहायक कलाकारों की भूमिका अदा की थी,"आज" की हीरोइन अनामिका पाल  की यह पहली फिल्म थी और यही वो फिल्म थी जिसमे अक्षय कुमार ने एक कराटे इंस्ट्रक्टर की छोटी सी भूमिका की थी!
जब आप "आज" देखेगे तो आपको ये फिल्म बहुत अच्छी लगेगी इस फिल्म का सभी कलाकारों ने काबिलेतारीफ काम किया था साथ मे चित्रा सिंह और जगजीत सिंह का दिया हुआ म्यूजिक भी बुहत अच्छा था खास कर फिल्म का वो गाना जिसको खुद जगजीत सिंह ने गया था "वह कागज़ की कश्ती" को तो संगीत प्रेमी कभी नहीं भूल सकते,पर आपको फिल्म खत्म होने पर एक शिकायत हो सकती हैं की अक्षय कुमार तो फिल्म मे कही दिखे ही नहीं,तो मैं आपको बता दू की फिल्म के शुरू होते ही 1 मिनट और 30 सेकंड पर अक्षय पर्दे पर आते हैं और 1 मिनट 50 सेकंड पर उनका रोले खत्म हो जाता हैं ,यानि की अक्षय कुमार अपनी पहली फिल्म मे  मात्र 20 सेकंड के लिए दिखे थे और उसमे भी अक्षय की बैक और साइड लुक ही दिखता हैं,आप अक्षय को पहचान भी नहीं पायेगे क्यों की वह कराटे इंस्ट्रक्टर का रोल जो अक्षय ने इस फिल्म मे किया था वह एक करैक्टर आर्ट्रिस्ट या फिर जूनियर कलाकार की तरह ही था,आप चाहे तो "आज" फिल्म को youtube पर देख सकते हैं , जब आज रिलीज़ हुई थी तो अक्षय कुमार तो इस फिल्म के पोस्टर पे थे उन्हें कोई जनता था,पर आज जब अक्षय एक सितारा बन चुके  हैं तो सारेगामा मूवीज ने फिल्म की कास्ट मे अक्षय कुमार का भी नाम दिया हैं फिल्म के youtube लिंक के नीचे!
वैसे तो अक्षय ने अपनी इस फिल्म का जिकर कही नहीं किया हैं पर कुछ लोगो को ये पता हैं की अक्षय ने "आज" मे 7 सेकंड का रोल किया हैं,और इंडिया टीवी के चर्चित शो "आप की अदालत" मे अक्षय कुमार ने एंकर रजत शर्मा के पूछे जाने पर इस बात को माना था की उन्होंने "आज" फिल्म मैं १० सेकंड का रोल किया था,पर अक्षय अगर इस फिल्म मैं अपने कीए रोल को धयान से देखेगे तो उन्हें पता चलेगा की उनका रोल 10 सेकिण्ड का नहीं 20 सेकंड का था,"आज" फिल्म मैं कुमार गौरव ने हीरो का किरदार निभाया था और उनका नाम फिल्म मे अक्षय था,कुमार गौरव ने ये रोल पूरे दिल से निभाया था और हो सकता हैं की ये एक इत्तेफ़ाक़ हो या फिर अक्षय कुमार "आज" देख कर कुमार गौरव के काम से इतने इम्प्रेस हुए की यही से उनको उनका फ़िल्मी नाम यानि  की अक्षय कुमार मिल गया जो की असल ज़िन्दगी मैं राजीव भाटिया थे,इस बात को तो सिर्फ अक्षय कुमार ही जानते होगे!उम्मीद हैं की आपको अक्षय कुमार और उनकी पहली फिल्म के बारे मैं जानकर अच्छा लगा होगा!
                                                           अंकित मालवीय
                                                     ankkitmalviyaa@yahoo.co.in

Wednesday, August 5, 2015

Aisa Yeh Jahaan Review

Friends last week I saw "Aisa Yeh Jaahan",Story of this film by writer Biswajeet Bora is very good because it is based on a very novel theme environment preservation which is absolutely different.The story is all about the urban concerns and human detachment from environment presented in satirical and lighthearted fashion.First half of the film is very good,but after interval audience get boar because of its confusing screenplay by Biswajeet Bora,dialouges of this film are one of the best thing of this film.Dialouges by Ashok Mishra are very rooted and they are perfect as per demand of the story.Music and songs of this film are just ok but songs like "Sautela Sheher" is awesome lovely music,lyrics and sung,this song perfectly portrays the fast paced life of Mumbai city and is a song praised by all,another song "Haiyaa Ho" is also good,but other songs are just average and some songs are not needed in the film specially songs of second half,camera work is good,editing of the film is sharp,Actors like Dr Palash Sen as Rajib saikia is nice,Ira Dubey as Ananya Saikiya is superb,Yashpal Sharma as Nalia Kai is so natural,Kymsleen Kholie as Pakhi is awesome,Tinu Anand as Majid Khan is natural,Saurabh Pandey as Gunakanta Saikia is cool,Prisha Dabbas looks cute."Aisa Yeh Jaahan" is Directed by Biswajeet Bora and his Direction is good but Director fails to deliver his massage on screen because of his confusing screenplay,film tries to convey too many things at the same times due to that it fails to engage audience,As a film critic I can gave 2.5/5 stars to this film,If You wanna watch a film with good dialouges with different story and good performance of actors then you can watch "Aisa Yeh Jaahan",Enjoy